स्वामी विवेकानंद जयंती उत्सव संपन्न
दुर्गापुर(अमन राय): दुर्गापुर की प्रसिद्ध संस्था "आंतरिक साहित्य पत्रिका" के द्वारा चौथी बार विवेक उत्सव दुर्गापुर के अरविल पार्क में धूमधाम से मनाया गया ,जिसमें बालक वर्ग के तीन समूहों में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई । इसमें लगभग सौ से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । समूह अ, ब, स में क्रमशः आस्तिक लव ,अरुणाभ मैती तथा अर्पिता लव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं द्वितीय स्थान पर आर्यन शंकर, सतदीप लाइक, अन्वेषा समद्दर तथा तृतीय स्थान पर देवब्रत पाल,अहरसी व्यापारी तथा अर्पिता डे ने बाजी मारी ।
संस्था की सचिव एवं बंगला कवयित्री अंतरा सिंघ रॉय के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें बिमल राय, अशोक सिंघ राय, लेखक कालीप्रसाद दत्त, शिवदास रुद्र, तबला वादक पाँचू गोपाल बनर्जी, तरुण साहा दूरदर्शन कलाकार सुनील कुमार मेहता, चंद्र पांजा, अर्चना सिंघ राय, जया मोदक, बैशाखी मुखर्जी, पापिया भट्टाचार्य, दीपतेन्दु विकास कर, आनंद लाहिरी ,जयन्त चौधरी ,रणजीत कुमार यादव आदि की गरिमामय उपस्थिति बनी रही ।
अनेक कलाकारों के साथ रणजीत कुमार ने -जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम " गाकर सभी स्रोताओं को भाव विभोर कर दिया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावे अनेक लेखक, कवि, बुद्धिजीवी एवं सुधि स्रोताओं ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था की सचिव अंतरा सिंघ रॉय ने किया ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?