ईसीएल में हुआ सीआईएल व सहायक कंपनियों के सचिवों की बैठक का आयोजन
सांकतोडिया (अमन राय) : कोल इंडिया लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों के कंपनी सचिवों की समन्वय बैठक सोमवार 20 फरवरी, 2023 को ईसीएल मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा तथा ईसीएल के निदेशक( वित्त) मो. अंजार आलम की गरिमामयी उपस्थिति रही, व उन्होंने बैठक की शुरुआत में सभी कंपनी सचिवों को संबोधित किया। इसके पश्चात श्री बीपी दुबे, कंपनी सचिव, सीआईएल ने बैठक का संचालन किया। ईसीएल के कंपनी सचिव श्री रामबाबू पाठक ने ईसीएल को कंपनी सेक्रेटरी की समन्वय बैठक की मेजबानी करने का अवसर प्रदान करने के लिए सीआईएल प्रबंधन को धन्यवाद दिया। कंपनियों में अच्छा कॉर्पोरेट गवर्नेंस सुनिश्चित करने में कंपनी सचिव की महती भूमिका होती है। बैठक के दौरान कॉर्पोरेट गवर्नेंस, डेलीगेशन ऑफ़ पॉवर, कंपनी अधिनियम, 2013 से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?