आरपीएफ के जांबाज अधिकारी ने बचाई एक यात्री की जान
दुर्गापुर(अमन राय ) : आरपीएफ द्वारा यह लगातार जागरूक किया जाता है की यात्रा के दौरान सावधानी बरतें.ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर यात्री सावधानी से यात्रा ना करे तो बड़ा हादसा होने का संभावना बन जाता है.
कुछ ऐसा ही हुआ बर्दवान से आसनसोल जा रही 03535 अप ट्रेन दुर्गापुर से रवाना होते समय गेट पर खड़े नयन मंडल जो जामताड़ा झारखंड निवासी है इनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बाहर गिर पड़ते हैं. घटनास्थल से थोड़ी दूर पर उपस्थित आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर शिशिर कुमार ने तत्परता से उन्हें पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर ले आते हैं.वरना यह यात्रा उनके लिए दुखद हो सकती थी | जवानों ने अपने कार्यालय में ले जाकर उनको प्राथमिक चिकित्सा भी करवाया.
प्लेटफार्म पर उपस्थित लोगों ने उस यात्री को आगे से ट्रेन में संभलकर यात्रा करने की हिदायत भी दी साथ ही आरपीएफ के जांबाज जवान को बधाई भी दी इस नेक कार्य के लिए.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?