दुर्गापुर में अंतरराज्यीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़

दुर्गापुर में अंतरराज्यीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़

 दुर्गापुर (तारकेश्वर राय ):आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, जहां मोबाइल टावर लगाने के नाम पर मोटी कमाई का लालच देकर देशभर में लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दुर्गापुर के बेनाचिति इलाके में किराए के मकान में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर तीन युवतियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार के संगठित गिरोह ने बंगाल के युवक-युवतियों को जोड़कर यह रैकेट चला रखा था जहां से लोगों को टावर लगाने के एवज में मोटा किराया और एडवांस का झांसा देकर दस्तावेज और OTP के जरिए ठगी की जाती थी, मौके से पुलिस ने बड़ी संख्या में फर्जी पहचान पत्र, सिम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं,वही पुलिस की माने तो गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद अब गिरोह के नेटवर्क, ठगी के शिकार लोगों और रकम के लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।पुलिस की इस त्वरित और बड़ी कार्रवाई से न केवल एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि ऐसे शातिर गिरोहों को भी कड़ा संदेश गया है जो बेरोजगार युवाओं को मोहरा बनाकर दुर्गापुर जैसी शांत औद्योगिक नगरी को अपराध का अड्डा बनाना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद है कि इस गिरोह के तारों से जुड़े बड़े चेहरे भी जल्द ही बेनकाब होंगे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0