दुर्गापुर महकमा अस्पताल में मेघा किचन का विधिवत उद्घाटन

दुर्गापुर महकमा अस्पताल में मेघा किचन का विधिवत उद्घाटन

दुर्गापुर(अमन राय ):दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को मेगा किचन का उद्घाटन किया गया. आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी(अड्डा) ने 16 लाख 20 हजार की लागत से रसोईघर का निर्माण किया है । इस अत्याधुनिक किचन से करीब पांच सौ लोगों का खाना तैयार हो सकता है। खाना पकाने वालों के लिए एक अलग से कमरा प्रदान किया गया है। उद्घाटन समारोह के मौके पर अड्डा के अध्यक्ष तापस बनर्जी, डीएमसी प्रशासक आनंदिता मुखर्जी,अस्पताल अधीक्षक धीमान मंडल,  अस्पताल रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन कवि दत्ता, आदि मौजूद थे. इस मौके पर अड्डा के वाइस चेयरमैन व रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन कवि दत्ता ने कहा, 'पहले किचन बहुत छोटा होता था। मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। नतीजतन, छोटी रसोई में खाना बनाना मुश्किल हो गया था । इसी को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा यानी मेगा किचन बनाया गया है। रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन कवि दत्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही अस्पताल की साफ सफाई एवं मरीजों की चिकित्सा से संबंधित अब तक कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं. यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे विशेष ध्यान रखा गया है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0