मुकुटमणिपुर की शांत वादियों में गूँजा योग का संदेश

मुकुटमणिपुर की शांत वादियों में गूँजा योग का संदेश

बांकुड़ा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर, बांकुड़ा जिला पुलिस ने प्रकृति के आंचल में बसे मुकुटमणिपुर में एक भव्य और प्रेरणादायक योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया। जलाशय की कल-कल करती लहरों और हरियाली के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति का एक अनूठा अनुभव प्रदान किया।इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योग से स्वास्थ्य, योग से सद्भाव" को चरितार्थ करते हुए, यह शिविर केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक जीवनशैली के रूप में योग को अपनाने का आह्वान था। इस आयोजन में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग लिया।इस विशेष अवसर पर जिले के आला अधिकारी एक मंच पर नजर आए, जिन्होंने न केवल योग के महत्व को समझा बल्कि स्वयं भी आसनों का अभ्यास किया। शिविर में मुख्य रूप से DIG, बांकुड़ा रेंज,अभिषेक मोदी, आईपीएस अभिषेक मोदी, आईपीएस,जिला शासक अनीश दासगुप्ता, IAS, पुलिस अधीक्षक पी. वी. जी. सतीश, आईपीएस,अतिरिक्त जिला शासक श्रीमती एकम जे. सिंह, IAS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृषानु राय, WBPS, CMOH डॉ. श्यामल सोरेन शामिल थे.बांकुड़ा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह शिविर केवल शुरुआत है। आगामी 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम तक पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर इसी प्रकार के आयोजन किए जाएंगे, ताकि योग की इस मुहिम को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।प्रकृति की गोद में हुआ यह आयोजन यह संदेश देता है कि स्वस्थ समाज की नींव योग और अनुशासन में निहित है। मुकुटमणिपुर की शांत फिजाओं में योग की गूँज ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बांकुड़ा जिला एक स्वस्थ और तनावमुक्त भविष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। 21 जून को होने वाला मुख्य आयोजन निश्चित रूप से जिले में योग के प्रति एक नई क्रांति का सूत्रपात करेगा।

K


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0