सुगमन फाउंडेशन ने पुष्प वर्षा कर किया स्वयंसेवकों का अभिनंदन

सुगमन फाउंडेशन ने पुष्प वर्षा कर किया स्वयंसेवकों का अभिनंदन

 

 पश्चिम बंगाल (तारकेश्वर राय):राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासित पथ संचलन के पावन अवसर पर पानागढ़ बाजार में देशभक्ति का मनोहारी दृश्य देखने को मिला, जहाँ सुगमन फाउंडेशन द्वारा "राष्ट्र के समर्पित प्रहरियों का स्वागत" और "उधर बढ़ो जिधर कि राष्ट्र की पुकार हो" के गगनभेदी उद्घोष के साथ स्वागत द्वार लगाकर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया और इस गरिमामयी अवसर पर फाउंडेशन के कर्णधार उमेश मिश्रा ने बड़े ही सम्मान के साथ कहा कि "हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और राष्ट्र की सेवा में समर्पित इन प्रहरियों का सम्मान करना हमारा परम सौभाग्य और राष्ट्रीय दायित्व है," जिसके बाद पूरे बाजार में भारत माता के जयकारे गूंज उठे और संस्था के इस राष्ट्रवादी प्रयास की चारों ओर सराहना हुई।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0