हीरापुर थाना पुलिस द्वारा मीट योर ऑफिसर कार्यक्रम

हीरापुर थाना पुलिस द्वारा मीट योर ऑफिसर कार्यक्रम

आसनसोल( अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जहां एक ओर आम लोगों को साइबर क्राइम,बाल विवाह,के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है. वही पुलिस मीट योर ऑफिसर कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्या सुन रही है एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे समाधान करने का भी प्रयास किया जा रहा है |इसी क्रम में हीरापुर थाना पुलिस की ओर से आज मीट योर ऑफिसर कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी गई एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया | इसके साथ ही पुलिस ने कई चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिक को कागजात देखने के उपरांत सौंपा | इसके साथ ही पुलिस ने सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत एक जागरूकता रैली निकाली | जागरूकता रैली के माध्यम से पुलिस का यह प्रयास है कि लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हो और दुर्घटनाओं में कमी आए. इस अवसर पर एसीपी इसपीता दत्ता, सर्किल इंस्पेक्टर शिबनाथ पॉल,हीरापुर थाना प्रभारी प्रसनजीत राय उपस्थित थे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0