डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति की बैठक

डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति की बैठक

राजभाषा हिंदी हमारे कार्यों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है- राम प्रवेश साह, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान

अंडाल : दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, अंडाल में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति की 14वीं बैठक 26 दिसंबर, 2025 को दिव्यज्योति भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह ने की। बैठक के प्रारंभ में उप महाप्रबंधक (मा.सं.) श्री श्रीकांत गेडाला ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष की अनुमति से हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ ने कार्यसूची के अनुसार बैठक का संचालन किया। समिति अध्यक्ष श्री राम प्रवेश साह ने कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक, सरल एवं प्रभावी प्रयोग पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और अपने दैनिक कार्यों, पत्राचार एवं अभिलेखों में हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ावा देने का सुझाव दिया। आगे उन्होंने कहा की राजभाषा हिंदी हमारे कार्यों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है। हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग न केवल कार्यालयीन कार्यों में सुविधा प्रदान करता है, बल्कि आपसी संवाद और समझ को भी सुदृढ़ करता है। बैठक में पिछली (13वीं) बैठक के कार्यवृत्त की संपुष्टि की गई। तिमाही प्रगति रिपोर्ट (सितंबर, 2025) पर चर्चा करते हुए हिंदी में पत्राचार, टिप्पणियों, भाषा प्रशिक्षण, विभागीय राजभाषा निरीक्षण तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा की गई। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), दुर्गापुर की दिनांक 22.12.2025 को संपन्न बैठक में हुई चर्चा पर विचार-विमर्श करते हुए नराकास के निर्णयों के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा की गई। अंत में वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) मो. शमीम अहमद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।बैठक में परियोजना के महाप्रबंधक (अनु.) श्री सत्य रंजन पांडा सहित उप महाप्रबंधक देबकांति गुप्ता भाया, विशाल अग्रवाल, ऋषिकेश कुमार, मुदस्सर जावेद, कल्प तरु बतिक, संजुलता मोहंती, राजेश कुमार लायेक, बाबलु घोष, मलय पात्र, वरिष्ठ प्रबंधक दिलीप कुमार, योगेश मिलन, सुनिल गोराँई, पार्थ मुखोपाध्याय, शुभ्र शंखा साहा, जयंत कुमार यादव, नवीन निश्चल, आशीष तरु चटर्जी, बिनीता सरकार, प्रबंधक विवेकानंद, सुभाष कुमार, अनुपमा तिवारी, शुभम चटर्जी, उप प्रबंधक उदय साहा, सुखेन्दु मंडल आदि शामिल हुए।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0