सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के तहत अंडाल गर्ल्स हाई स्कूल में निवारक सतर्कता पर जागरूकता कार्यक्रम
अंडाल(अमन राय ) : सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 पर, डीएसटीपीएस, डीवीसी के परियोजना सतर्कता अधिकारी (पीवीओ) द्वारा अंडाल गर्ल्स हाई स्कूल में “निवारक सतर्कता”(प्रीभेंटिव विजिलेन्स ) पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों को निवारक सतर्कता के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना था।कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना सतर्कता अधिकारी विवेक सिन्हा द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ हुई, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने के उपायों और निवारक सतर्कता के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार निवारक सतर्कता का पालन करना समाज में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देता है। पीवीओ ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे भविष्य में ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक बनें और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों से दूर रहें।उन्होंने निवारक सतर्कता की अवधारणा को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया और बताया कि किस प्रकार एक सतर्क और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में नैतिकता के महत्व पर भी चर्चा की और छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में सतर्कता और ईमानदारी को एक आदर्श के रूप में अपनाएं।करीब 80 छात्राओं और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और निवारक सतर्कता के प्रति अपनी जागरूकता को बढ़ाया। डीएसटीपीएस, डीवीसी द्वारा आयोजित इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं और भविष्य में देश के लिए एक मजबूत और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?