बांकुड़ा ओन्दा थाना पुलिस की सक्रियता से शातिर गिरफ्तार

बांकुड़ा ओन्दा थाना पुलिस की सक्रियता से शातिर गिरफ्तार

बांकुड़ा(अमन राय) : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले की ओन्दा थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय है. थाने में किसी भी शिकायत के आने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है. ताजा मामला है बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर के एक व्यापारी शेख बिलाल जब बीते दिन अपने कपडे के दुकान बंद कर लौट रहे थे | तभी लोदना शिव मंदिर के पास कुछ शातिरो ने मोटरसाइकिल से आकर उस व्यवसायी से मारपीट कर पैसे के बैग को छीन कर फरार हो गये | इस मामले की शिकायत शेख बिलाल ने स्थानीय ओन्दा थाना में दर्ज करवाई | पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन में आकर इस मामले की छानबीन में जुट गई थी एवं आखिरकार पुलिस ने शातिरो को पकड़ने में कामयाब रही | पुलिस ने इस मामले में दो शातिरो को पकड़ा है एवं उनके पास से बतिश हज़ार नगद शहित भुजली मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं | पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0