आसनसोल दुर्गापुर पुलिस का साइबर प्रहार कुल्टी के नियामतपुर से 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार अब तक 115 पहुंचे जेल
आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा क्षेत्र में सक्रिय साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'साइबर प्रहार' के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की इस मुस्तैदी से साइबर ठगी में शामिल गिरोहों के हौसले पस्त हो रहे हैं।
क्षेत्र में सक्रिय साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस ने 29 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि को कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर इलाके में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान साइबर अपराध में विभिन्न भूमिकाओं में शामिल होने के आरोप में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान 06 मोबाइल फोन और 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनके बारे में आशंका है कि उन्हें अपराध की कमाई से खरीदा गया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अगस्त के तीसरे सप्ताह से चलाए जा रहे 'साइबर प्रहार' (CYBER PRAHAAR) अभियान के तहत अब तक साइबर अपराध में शामिल कुल 115 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट साइबर अपराध और इसमें मदद करने वालों के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?