आसनसोल नार्थ थाना पुलिस को मिली सफलता

आसनसोल नार्थ थाना पुलिस को मिली सफलता

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कल्ला रूरल हॉस्पिटल से चोरी हुये सामग्री को बरामद किया है | इस मामले में पुलिस ने दो शातिरो को पकड़ा है | पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने चार लैपटॉप, दो सेट कंप्यूटर, एवं दो यूपीएस बरामद किया है | पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | इसके साथ ही पुलिस इनका ट्रेक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है |पुलिस अब इनसे यह पता लगा रही है इस घटना में और कौन-कौन शामिल थे और इनके गैंग में और कितने लोग हैं. ताकि उन्हें भी उनके उचित स्थान तक पहुंचाया जा सके.

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0