डीवीसी डीएसटीपीएस अंडाल में वेंडर मीट का आयोजन

डीवीसी डीएसटीपीएस अंडाल में वेंडर मीट का आयोजन

अंडाल(अमन राय) : सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 के अंतर्गत दिनांक 04.11.2022 को डीएसटीपीएस, डीवीसी, अंडाल में वेंडर मीट का सफल आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न जगहों जैसे- कोलकाता, गाजियाबाद, नई दिल्ली, दुर्गापुर, अंडाल, राँची आदि से लगभग 80 कंपनियों के प्रतिनिधि संविदाकार समागम में

शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद तथा मुख्य अभियंता श्री संजय कुमार के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में डीसीई श्री शुभमय मुखर्जी ने स्वागत-सह- उद्घाटन भाषण दिया । तदुपरांत श्री केदारनाथ कोनार, एस.ई. (सतर्कता) ने सतर्कता के परिप्रेक्ष्य में वेंडर मीट की महत्ता पर प्रकाश डाला। परियोजना प्रधान श्री प्रसाद ने कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए कहा कि व्यापार साथियों के सहयोग में ही दामोदर घाटी निगम तथा राष्ट्र का विकास सन्निहित है। आगे उन्होंने कहा कि इस मीट का उद्देश्य है कि निगम के कार्यान्वयन में हो रहे बदलाव से सबको अवगत कराया जाए तथा आने वाली प्रत्येक कठिनाई को सुलझाया जाए। इससे कार्य-प्रणाली में सदैव पारदर्शिता कायम रहेगा तथा हम आजादी के पचहत्तर महोत्सव के साथ ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ के मिशन में अपना अमूल्य योगदान दे सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता श्री संजय कुमार ने कहा कि हम सभी एक ही टीम के सदस्य हैं। हमें हमेशा मिल-जुलकर राष्ट्रहित में कार्य करना है।

सी व एम विभाग के एसडीई श्री राहुल कुमार, श्री देवेन्द्र कुमार एवं श्री सुब्रत मुखर्जी के द्वारा पावर प्वाइंट के माध्यम से टेंडरिंग प्रोसेस को प्रदर्शित किया गया। तदुपरांत प्रश्न काल के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गये सवालों का सी व एम विभाग के अभियंताओं द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीई श्री जितेन्द्र कुमार रजक के द्वारा प्रत्येक वेंडर को फीड बैक एवं सुझाव की प्राप्ति हेतु एक-एक फीड बैक पत्रक प्रदान किया गया। साथ ही साथ श्री रजक ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्ष 2021-22 के दौरान बेहतर विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में डीएसटीपीएस पूरे दामोदर घाटी निगम स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है जिसमें सभी वेंडरों का योगदान काफी सराहनीय है। मंच का संचालन श्री इस्माईल मियाँ, हिंदी अधिकारी ने किया तथा अंत में श्री मृणाल कांति मंडल, अधीक्षण अभियंता (सी व एम) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में उप मुख्य अभियंता श्री शिवानंद सिंह, श्री संदीप कर्मकार, श्री अरिजित मजुमदार व श्री पुलकेश चट्टोपाध्याय, डीजीएम विश्वनाथ जोआरदार, डीजीएम (वित्त) श्री संदीप मुखर्जी, प्रबंधक शमीम अहमद, जहिर अहमद व श्री एस. बासु, सी व एम विभाग के श्री अमर लाल बाला एवं दायामय कुंभकार आदि डीवीसी अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0