रक्तदान से कई लोगों की जान बचाते हैं रक्तदाता रक्तदान महादान है रामप्रवेश साह

(•) सीएसआर के तहत डीवीसी के 78वें स्थापना दिवस पर डीएसटीपीएस में रक्तदान शिविर का आयोजन, 70 यूनिट रक्त संग्रहित

अंडाल : दामोदर घाटी निगम (DVC) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 23 July 2025 को डीवीसी-डीएसटीपीएस, अंडाल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डीएसटीपीएस की मेडिकल यूनिट एवं उप-मंडल अस्पताल ब्लड बैंक, दुर्गापुर के सहयोग से दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में किया गया।शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री रामप्रवेश साह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री सुधीर व्यास, महाप्रबंधक श्री ए.एस. पांडा, उपमहाप्रबंधक श्रीकांत गेडेला, सीआईएसएफ उप कमांडेंट श्री सोहेल राफत, दुर्गापुर महकमा अस्पताल की डॉ. करबी कुंडु, डीएसटीपीएस की मेडिकल यूनिट से डॉ. किशन मंडल, डॉ. अरूप दास, एवं डॉ. मानसी भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे।मुख्य महाप्रबंधक श्री रामप्रवेश साह ने इस अवसर पर कहा,"रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्त कई ज़िंदगियों को बचा सकता है। डीएसटीपीएस हर वर्ष दो बार नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करता है ताकि आवश्यकता पड़ने पर रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और किसी की जान समय पर बचाई जा सके।"उन्होंने कहा कि कई बार मरीजों को अचानक रक्त की आवश्यकता होती है और इस आपात स्थिति में रक्तदाता ही असली नायक बनते हैं।

उन्होंने सभी कर्मचारियों, ग्रामीणों, सुरक्षाकर्मियों और स्वयंसेवकों से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान किया।इस शिविर में कुल 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें 55 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल थीं। इनमें कई ऐसे भी थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया और इस पुनीत कार्य में भाग लेकर गौरव महसूस किया। रक्तदाताओं में डीएसटीपीएस के अधिकारीगण – वरिष्ठ प्रबंधक श्री विवेक कुमार सिन्हा, श्री पंकज लोचन, श्री काशिफ रिज़वी, श्री प्रदीप कुमार, श्री विपिन हरित, श्री राजेश पटेल, श्री अभिजीत कर्मकार सहित एवं की ठेका श्रमिक, ग्रामीणजन और सीआईएसएफ के जवान शामिल थे। रक्तदाताओ को उपहार स्वरूप डिवीसी का लोगों लगा टी- शर्ट , बैच और पोस्टिक अल्पाहार पैकेट दिया गया और आभार व्यक्त किया गया | शिविर को सफल बनाने में डीएसटीपीएस मेडिकल यूनिट के कर्मचारियों – सब्यसाची महाता, प्रदीप दत्ता, अचिन्तो दास, सजल दे, अभिजीत सेन, जॉयप्रकाश सिंह, देबाशीष दास, शुभाशीष गुप्ता की अहम भूमिका रही।सीएसआर विभाग के प्रबंधक श्री शमीम अहमद ने चिकित्सा कर्मचारियों, ब्लड बैंक टीम और सभी स्वयंसेवकों का आभार प्रकट करते हुए कहा,"रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा रूप है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।"उन्होंने यह भी बताया कि सीएसआर के तहत स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक विकास एवं मानव कल्याण हेतु डीएसटीपीएस सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन श्रीकांत गेडेला और शमीम अहमद के कुशल समन्वय से यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने इस सामाजिक कार्य में भाग लेकर डीवीसी की सेवा भावना को मजबूती प्रदान की।यह रक्तदान शिविर डीवीसी-डीएसटीपीएस की सामाजिक जिम्मेदारी, स्वास्थ्य सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।


Click Here to Visit
What's Your Reaction?