पूर्व बर्दवान जिला पुलिस की ओर से सैकड़ों पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिला पुलिस की ओर से, जिले के लगभग हर पुलिस स्टेशन के विभिन्न पदों पर कार्यरत पुलिस कर्मियों और नागरिक स्वयंसेवकों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया. दुर्गा पूजा, राश, कार्तिक पूजा, छठ पूजा आदि पूजा में उत्कृष्ट कार्य और ड्यूटी निभाने वाले पुलिस कर्मियों और नागरिक स्वयंसेवकों को यह सम्मान किया गया. उनके दैनिक कार्य में कर्तव्य और जिम्मेदारी के तहत भी यह सम्मान किया गया. मौके पर आईजीपी ट्रैफिक पश्चिम बंगाल सुकेश कुमार जैन , पूर्व बर्दवान जिले के पुलिस अधीक्षक सायक दास सहित अन्य अधिकारी उपस्तिथ थे. इस दौरान उक्त पुलिस कर्मियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र सौंपे गए. मौके पर कुल 40 नागरिक स्वयंसेवकों के साथ 101 पुलिस कर्मियों को ये प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?