सुरक्षित सड़क की ओर पुरुलिया पुलिस का बड़ा कदम

पुरुलिया(तारकेश्वर राय ):सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में पुरुलिया जिला पुलिस ने एक ऐतिहासिक पहल की है। जिले में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े और व्यावहारिक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।पुलिस अधीक्षक कुमार सानी राज (आईपीएस) ने बालरामपुर में अरसा-बालरामपुर ट्रैफिक गार्ड (TG) का औपचारिक उद्घाटन किया।वही नोडीहा स्थित जिला ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा मुख्यालय में नवनिर्मित बैरक का भी शुभारंभ किया गया।इसके अलवा बरसात के मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच कर्तव्य का निर्वहन कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को विशेष मानसून किट प्रदान की गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (Ops), Dy. SP (Traffic), IC बालरामपुर, IC अरषा, TI पुरुलिया और I/C कांताडीह OP समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार सानी राज ने कहा कि नए ट्रैफिक गार्ड और आधुनिक बैरक के शुरू होने से जिले में ट्रैफिक प्रबंधन न केवल सुव्यवस्थित होगा, बल्कि आपातकालीन प्रतिक्रिया में भी तेजी आएगी। इससे आम नागरिकों को सुरक्षित यात्रा का माहौल मिलेगा और सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की जाएगी।पुरुलिया जिला पुलिस की यह दूरदर्शी पहल महज प्रशासनिक विस्तार नहीं, बल्कि "सुरक्षित सड़क, सुरक्षित पुरुलिया" के उस संकल्प की जीवंत मिसाल है, जो आम जनता की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया ट्रैफिक गार्ड और जवानों के लिए तैयार किया गया नया बैरक निश्चित रूप से पुलिस बल का मनोबल बढ़ाएगा, जिससे पुरुलिया की सड़कें और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बन सकेंगी।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?